26jjrp11- अपने माता-पिता के साथ निधि भुक्कर। स्रोत : परिजन
साल्हावास। गांव गोरिया की बेटी निधि भुक्कर ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। पांच साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब वह आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे में चिकित्सा सेवाएं देंगी। उनकी उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
निधि के चाचा सुरेश भुक्कर ने बताया कि उन्होंने अक्तूबर 2021 से 24 अक्तूबर 2026 तक मुंबई के अश्विनी अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। निधि ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सूरज स्कूल, कोसली से की। बारहवीं के बाद पहली ही बार में उनका चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में हो गया था।
निधि ने कहा कि वह ईमानदारी और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। उनकी गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। संवाद