फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा सांगवान ने एशियन चैंपियनशिप में जीता रजत

विज्ञापन
25jjrp10- नेहा सांगवान
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द स्थित कृष्ण अखाड़ा में प्रशिक्षण लेने वाली नेहा सांगवान पुत्री अमित सांगवान अंडर 23 में एशियन चैंपियनशिप की भारतीय टीम में 59 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता वियतनाम में आयोजित हुई है। नेहा सांगवान के गुरु कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला बताया कि नेहा सांगवान पिछले 5 वर्ष से कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में प्रशिक्षण ले रही हैं। अप्रैल 2026 में बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में नेहा शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की बोलोर्तुया खुरेलखू को 10-4 से हराया था। विरोधी खिलाड़ी बोलोर्तुया दो बार की एशियाई पदक विजेता रही हैं। नेहा सांगवान ने कहा कि जो भी काम करें उसमें अपना 100 प्रतिशत दें। वो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का या अन्य क्षेत्र। नेहा ने कहा कि खेलों में भी जो युवा आगे आना चाहते हैं, वो ऐसी मेहनत करें कि बाकी सब पीछे रह जाएं और आप आगे निकल जाएं।
विज्ञापन

पहलवान की उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी, बनीता, पहलवान के गुरु कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला, कोच देवेंद्र, मंजेश बलाली, जितल पहलवान, कृष्ण सरपंच खानपुर, बीडीसी अमित गहलावत व अखाड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।


तीसरी पीढ़ी की परंपरा को रखा कायम

नेहा सांगवान ने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी।नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त हैं। वहीं नेहा के पिता अमित गांव बलाली चरखी दादरी के पूर्व सरपंच रहे हैं और वे भी देहाती दंगल के नेशनल स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।


रेसलिंग में भी नेहा सांगवान बनी आकर्षण का केंद्र

प्रो. रेसलिंग लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान नेहा सांगवान विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रो रेसलिंग लीग में नेहा सांगवान ने रजनीता जांगड़ा को 9 -2 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीता। कार्ला गोदीनेज को 18-2 के स्कोर से हराकर हरियाणा थंडर्स को विनर कराया था। पंजाब की खिलाड़ी कप्तान रोक्साना जासीना को 8-0 से पराजित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें