फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम : सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक व ठोस कदम है। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। ये बातें उन्होंने अपने कार्यालय में महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनने के बाद चर्चा कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

राठी ने कहा कि यह कानून संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद यह कानून लागू होगा, जिससे देशभर की महिलाओं को राजनीति में आगे आने का बड़ा मौका मिलेगा।

चेयरपर्सन क्षेत्र की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पार्षद राजबाला, पार्षद सविता सैनी, सीमा पंचाल, रितु, सुमन, बिमला, आशा, मंजू और शीला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें