फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल होगा जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल

Tue, 14 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने वाली करनाल जिले की क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को आयोजित होंगे।
विज्ञापन

करनाल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग आयु वर्गों के ट्रायल राणा ब्रदर्स क्रिकेट ग्राउंड, मेरठ रोड, शुगर मिल के पास सुबह 7 बजे लिए जाएंगे। अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को 15 अप्रैल को निश्चित स्थान पर पहुंचना होगा। अंडर-23 आयु वर्ग और पटौदी ट्रॉफी के लिए ट्रायल देने के लिए खिलाड़ियों को 16 अप्रैल को इसी स्थान पर आना होगा।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, फोटो पहचानपत्र, आधार कार्ड/मतदाता कार्ड/पासपोर्ट, पिछले दो वर्षों और वर्तमान सत्र (2026-27) के शैक्षिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें