फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ स्पर्धा में नरेंद्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते प्रो. विकास गर्ग--स्रोत- हकेंवि - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल भावना और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन व टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकशी, शतरंज, वॉलीबाल, लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन (पुरुष) में ए. रमेश ने प्रथम, जे. वामशी द्वितीय रहा। शतरंज प्रतियोगिता में जे.वामशी प्रथम, दिव्यांशु यादव द्वितीय रहा।
400 मीटर दौड़ में के. नरेंद्र प्रथम, गौरव द्वितीय व आर्यन तृतीय रहा। रस्साकशी, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की टीम विजेता रही। रस्साकशी टीम का नेतृत्व कप्तान दिव्यांशु यादव ने किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में आर्यन प्रथम, के. नरेंद्र, रोहित द्वितीय द्वितीय व तृतीय रहे। महिला वर्ग में सोनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और 100 मीटर दौड़ दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें