कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र के डीगाधार स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में 26वां वार्षिक रात्रि जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन 26 और 27 मार्च को हो रहा है। रात्रि जागरण का शुभारंभ 26 मार्च की शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन मंडलियों की ओर से भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। यह धार्मिक आयोजन काली माता मंदिर डीगाधार, जो कि एचपीएमसी ओडी के समीप स्थित है में संपन्न होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।