फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः हाईकोर्ट में बागी विधायकों ने रखा पक्ष, कल होगी सुनवाई

Mon, 11 Apr 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में बागी विधायकों ने अपना पक्ष रखा। सोमवार को कोर्ट की सुनवाई सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। 
विज्ञापन


बागी विधायकों ने स्पीकर के आदेश को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। बागी विधायकों के खिलाफ स्पीकर का पक्ष रखने के लिए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल शनिवार को ही यहां पहुंच गए थे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं की पूरी टीम यहां आई है।

इनमें देवदत्त कामथ, पद्मालक्ष्मी, अमित सिब्बल, निजाम पाशा, जावेद उल रहमान शामिल है। रविवार को इन अधिवक्ताओं ने दिन भर कई दौर में चर्चा कर सोमवार को होने वाली बहस की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी मोर्चे पर बागियों को सबक सिखाने ‌की तैयारी

‌कपिल सिब्बल - फोटो : amar ujala
इस मामले की सुनवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गजों की नजर है। कांग्रेस ने कानूनी मोर्चे पर बागियों को सबक सिखाने के लिए कोर्ट में दमदारी से पक्ष रखने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा काऊ, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेंद्र मोहन सिंगल व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सदस्यता खत्म करने संबंधी विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें