दिनेशपुर संपन्न टॉरगेटबॉल प्रतियोगिता में विजेता उधमसिंह नगर की पुरूष टीम
- फोटो : अमर उजाला
द्रोण बीएड कालेज में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय टॉरगेटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर और महिला वर्ग में नैनीताल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर के शुभम पाल, नैनीताल की निकिता को वेस्ट शूटर का खिताब दिया गया।
उत्तराखण्ड टॉरगेटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ जिले की टीमों ने भाग लिया। पुुरुष वर्ग में प्रतिद्वंदियों को पराजित कर फाइनल में पहुंची उधमसिंह नगर और नैनीताल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें उधमसिंह नगर की टीम ने 6-4 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में भी फाइनल मैच नैनीताल और उधमसिंह नगर के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबलें नैनीताल की टीेम ने 6-5 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।
राजेंद्र सिंह नेगी और अनिल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। हरसमरनजीत कौर व हिमांशु टम्टा निर्णायक रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय तिवारी वैैैैैैैैै जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कालेज के प्रबंधक किशोर शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन अमन सिंह व चंदन पांडे ने किया।