फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहारी गोश्त

Sun, 04 Aug 2013 01:39 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शेफ नागेंद्र सिंह
विज्ञापन

ताज होटल, लखनऊ

सामग्री- मटन 1.5 किलो, पाया 2, हड्डी 1.5, सूखा अदरक 15 ग्राम, सौंफ 15 ग्राम,जीरा 15 ग्राम, छोटी इलाइची 15 ग्राम, लौंग 15 ग्राम, आटा 25 ग्राम, प्याज 1, अदरक 30 ग्राम, तेल 250 ग्राम, हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच, मिर्च पाउडर और नमक स्वाद के मुताबिक।
विज्ञापन


विधि- हांडी में तेल डालें और गर्म करें। फिर उसमें प्याज डालें और तब तक भूनें जब तक कि, वह सुनहरा न हो जाए।

अब इसमें गोश्त डालें और पाया के साथ लाल मिर्च, नमक, हल्दी मिला दें और हल्की आंच पर भूनें इसमें सूखा अदरक, सौंफ, जीरा, इलाइची और लौंग भी डाल दें।

अब 1:2 अनुपात में आटे में पानी मिलाएं और उसमें उसमें भूना हुआ मीट डाल दें। ध्यान रखें इसमें गांठे नहीं पड़नी चाहिए इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। इसमें सभी मसाला डालें और चलाते रहें।
विज्ञापन


अब अंदाजा करके इसमें पानी डालें और पकने दें। इसे अदरक और कटी हुई धनिया पत्ती के साथ गार्निश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें