फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भिड़ गए भाजपाई, चले लात-घूंसे  

Sun, 21 Oct 2018 11:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shivraj singh chauhan
विज्ञापन
इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा विधायक उषा ठाकुर के मंच के पास भाजपाई आपस में भिड़ गए और इनके बीच जमकर लात घूंसे चले। विधायक उषा ठाकुर माइक पर कार्यकर्ताओं को समझाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी। नेता और कार्यकर्ताओं में ऐसी भिड़ंत हुई कि इन्होंने जमकर एक दूसरे की धुनाई की।  
विज्ञापन


शिवराज सिंह इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा निकाल जनता के बीच अपने काम का हिसाब दे रहे हैं। इसी दौरान जब वह इंदौर पहुंचे तो विधायक ऊषा ठाकुर के मंच के पास भाजपा नेता-कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ पड़े जिससे यहां खासी अफरातफरी मच गई।  

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें