फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने वृद्धा पर हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। पाना हिंदयान में बंदर ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

पाना हिंदयान निवासी बुजुर्ग महिला तीन दिन पहले शाम को बाजार से सामान लेकर घर जा रही थीं। तभी गली में बंदर ने हमला कर उनको घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बंदर को भगाया। घायल महिला को बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों से रेफर कर दिया गया। महिला का उपचार रोहतक के निजी अस्पताल में चल रहा हैं।
बेरी निवासी सुभाष कादयान ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों की उत्पात बढ़ गया है। आए दिन बंदर हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन फूल कंवार का कहना है कि पाना हिंदयान ने बंदरों ने पिछले करीब एक सप्ताह से आतंक मचा रखा है और कई लोगों को काट चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले पाना हिंदयान के सतपाल को बंदरों ने काट लिया था। उन्होंने समाधान शिविर में शिकायत देकर जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की बात कही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें