फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खातों पर इनकम टैक्स की निगरानी

Tue, 27 Dec 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
नोटबंदी की डेडलाइन का आखिरी सप्ताह है। 30 दिसंबर नजदीक आने के साथ बैंक खातों में जमा पूंजी बढ़ने लगी है। ग्राहक मोटी रकम बैंकों में जमा करवाने पहुंच रहे हैं। आखिरी हफ्ते में खातों में काला धन जमा होने की संभावना के चलते आयकर विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


आयकर विभाग बैंकों से खातों में मोटी रकम जमा करने वालों की सूची मंगवाकर समीक्षा कर रहा है। मंगलवार को नोटबंदी के 47 दिन पूरे हो गए हैं। नोटबंदी के बाद से ब्लैक मनी वाले काफी परेशान हैं। 20 से 30 फीसदी कमीशन पर करेंसी बदलने का खेल चलने के बाद अब परिचितों के खातों में जमा करवा रहे हैं।

30 दिसंबर के बाद पुराने नोट आसानी से बैंकों में जमा नहीं हो पाएंगे। बैंक सूत्रों के मुताबिक दिसंबर आखिरी सप्ताह में डैड खाते एक्टीवेट हुए हैं। कइयों में दो-दो लाख की राशि जमा हुई है। जनधन के खातों में भी लोग मोटी रकम जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों के मुताबिक 30 दिसंबर तक खातों में जमा पूंजी की राशि बढ़ने की संभावना है। आयकर विभाग ऐसे खातों की अपडेट ले रहा है। जिन खातों में पूरे साल लेनदेन नहीं हुआ और अचानक उनमें राशि जमा हुई है उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है।

लिमिट वाले खातों में बड़ी धनराशि जमा होने पर भी निगरानी की जा रही है। पहली जनवरी से आयकर विभाग ऐसे खाता धारकों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

आयकर विभाग की कार्यशाला आज

आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला होगी। इसमें नोटबंदी के बाद विभागीय कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों के अलावा इनकम टैक्स से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। आयकर आयुक्त कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें