बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को लेकर एक वाहन चालक ने निर्धारित राशि से अधिक टोल काटने का आरोप लगाया है। उसने फास्ट टैग और बैंक से मिले ट्रांजेक्शन के मैसेज भी साझा किए हैं। मैसेज के अनुसार, 8 नवंबर को एक ही वाहन से पलवल टोल प्लाजा पर 285 रुपये की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन दर्ज हैं।
शहर के कबाड़ी मार्केट में दुकानदार बजरंग सोनी ने बताया कि वे अपने वाहन के 8 नवंबर को दोपहर 1:16 बजे जाखौली स्थित मेन प्लाजा से वार्षिक पास के जरिये गुजरे। इसके बाद दोपहर 2:26 बजे पलवल टोल प्लाजा पर इसी वाहन के फास्ट टैग से 285 रुपये कटने का मैसेज आया। वहीं, उसी दिन दोपहर 1:16 बजे जाखौली प्लाजा से वार्षिक पास के जरिये गुजरने की सूचना भी बैंक की ओर से भेजी गई थी। इसके अलावा 5 नवंबर को भी इसी वाहन से पलवल टोल पर 205 रुपये कटने का मैसेज मिला है। वहीं, 8 नवंबर को एक
यदि ऐसा हुआ है तो शिकायत पर टोल वापस किया जाएगा। अभी उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
-प्रवीण बेनीवाल, मैनेजर, केएमपी टोल।