फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी की दुनिया में चमकेगा मोहाली का नाम

Sat, 28 Sep 2013 02:27 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के बाद अब हॉकी की दुनिया में भी शहर का नाम होगा। पीसीए के ही ठीक सामने शुक्रवार शाम शानदार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, सासंद सुखदेव सिंह ढींढसा, सीपीएस पवन टीनू एवं एनके शर्मा भी मौजूद थे। यहां लंदन ओलंपिक की तर्ज पर देश का पहला ब्लू-पिंक एस्ट्रोटर्फ बिछाया गया है। उद्घाटन के साथ ही इस टर्फ पर पंजाब और रेस्ट ऑफ इंडिया इलेवन के बीच मैच हुआ। बड़ी संख्या में दर्शकों ने फ्लड लाइट्स की रोशनी में हुए मैच का आनंद लिया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हॉकी का गौरव लौटाने को वचनबद्ध है। जिस तरह सरकार ने कबड्डी को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ल्ड कबड्डी कप आयोजित किए। उसका श्रेय डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को जाता है, उनके पास खेल विभाग है।
विज्ञापन



अब सरकार पूरी तरह हॉकी पर फोकस करेगी। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार पंजाब चमके। बलबीर सिंह सीनियर एवं अन्य ओलंपियंस के योगदान को याद करते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों ने पंजाब को मान दिया है। इस स्टेडियम से नौजवान खिलाड़ियों मौके मिलेंगे।


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि यह दुनिया के बेस्ट स्टेडियम्स में से एक है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से मोहाली में सौ करोड़ की लागत से पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स बनाया जाएगा। घुद्दां, बठिंडा की तर्ज पर सभी जिलों में एक स्पोर्ट्स स्कूल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें