फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 एमएम बारिश से झज्जर में बाढ़ जैसे हालात, घरों-दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
08jjrp20- शहर के रेवाड़ी रोड ​स्थित जलघर की दीवार टूटने के बाद लगाई गई टीन की दीवार। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखे। रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की 30 फीट लंबी दीवार भी भरभराकर गिर गई। इससे साथ बने नाले का गंदा पानी और गंदगी जलघर में बह गई। बारिश रुकने पर जीआई शीट की दीवार से उसे कवर किया गया। बहादुरगढ़ रोड से बादली रोड बाईपास की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने फुटपाथ का काफी हिस्सा बारिश के कारण धंस गया और मिट्टी हटकर खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन


जिले में औसतन 89.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा झज्जर में 131, बहादुरगढ़ में 80.6, बादली में 58, बेरी में 128, मातनहेल में 74 और साल्हावास में 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। नगर परिषद और सिंचाई विभाग की तरफ से पानी निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए। शहर के कच्चा बेरी रोड, छारा चुंगी पर दो फीट तक पानी जमा हो गया। इसके अलावा मेडिकल रोड, भगत सिंह चौक, तलाव रोड, अग्रसेन चौक और आंबेडकर चौक पर जलभराव हुआ। जलभराव के कारण दोपहिया व चार पहिया वाहन पानी के बीच में बंद होते दिखे। इस कारण लोग पैदल ही धक्का मारकर ले जा रहे थे। कई घंटों बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई।

क्षतिग्रस्त दीवार की कराई मरम्मत
शहर के रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने मलबा हटाकर जीआई शीट से अस्थायी बैरिकेडिंग कर दी है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान ने बताया कि जलघर से शहर की एक तिहाई आबादी को पेयजल आपूर्ति होती है। भारी बारिश के दौरान कच्चे पानी के टैंक करीब पूरी क्षमता तक भरे थे। टैंक के आसपास पहुंची वर्षा के पानी के साथ आई तैरती सामग्री को विभागीय टीम ने हटा दिया।

08jjrp20- शहर के रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की दीवार टूटने के बाद लगाई गई टीन की दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें