फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल, ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी चार घंटे में आ रही ओटीपी, लोग परेशान

विज्ञापन
26jjrp10- गैस सिलिंडर की पर्ची के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। गैस एजेंसियों के नंबरों पर बुकिंग तो हो रही है लेकिन मिस्ड कॉल या आनलाइन बुकिंग करने पर ओटीपी के लिए चार घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बुकिंग करने के बाद भी एक सप्ताह में डिलीवरी के मैसेज भेजे जा रहे हैं। डिलीवरी छह से सात दिन में मिल पा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी अभी नहीं हो पा रही है। इस कारण उन्हें शहर में एजेंसियों पर आकर ही गैस सिलिंडर मिल रहे हैं।



शहर में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद बुकिंग
फिलहाल शहरी एरिया में 25 दिन और ग्रामीण एरिया में 45 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग हो रही है। इसके बावजूद बुकिंग के बाद गैस डिलीवरी में समय लग रहा है। एलपीजी डिलीवरी को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से ऑयल एजेंसियों से अपडेट लिया जा रहा है। शहर में गैस एजेंसियों पर अब भी कम गैस पहुंच रही है जिससे बैकलॉग भी बढ़ रहा है।

कम आ रही सप्लाई
मार्च माह में गैस किल्लत के कारण बैकलॉग बढ़ गया था जिसके चलते अब तक सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। गैस एजेंसी संचालक प्रदीप ने बताया कि पहले एक दिन में दो गाड़ी आती थी जिसमें 650 के आसपास सिलिंडर आते थे लेकिन अब कुछ दिन से एक गाड़ी ही आ रही है। इसमें 350 के आसपास सिलिंडर आ रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
नए कनेक्शन ऑयल कंपनियों की तरफ से ही बंद किए गए हैं। जहां तक सप्लाई कम आने या होम डिलीवरी की बात है तो उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। इसे चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश्वर मुदगिल, डीएफएससी

26jjrp10- गैस सिलिंडर की पर्ची के लिए लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें