फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमित संसाधन के सहारे संचालित हो रहा अस्पताल

Tue, 26 May 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32- शिवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होता नहीं दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल आज भी सीमित संसाधन व चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मरीजों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में आज तक महिला चिकित्सक व नेत्र चिकित्सक की कमी पूरी नहीं हो सकी है। महिला चिकित्सक के अभाव में गर्भवती व अन्य महिला मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गंभीर अवस्था वाली गर्भवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। इसी तरह आंख के मरीजों को भी इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। सीएचसी का संचालन अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ल व एक नियमित चिकित्सक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शहजाद अली के सहारे हो रहा है। डेंटल हाइजीनिस्ट की नियुक्ति तो है, लेकिन उपकरण और कमरा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक स्तर का अस्पताल होने के कारण यहां प्रतिदिन 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीज सरला व उमा ने बताया कि महिला चिकित्सक न होने के कारण गर्भवती को परेशान होना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ल ने बताया कि सीमित संसाधनों के सहारे अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। रिक्त पदों पर तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
अव्यवस्था से जूझ रहे चिकित्सक व मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खंडहर भवन स्थित है। भवन में विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। परिसर में जलभराव व गंदगी के कारण चिकित्सक व मरीजों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी राज तिवारी व ओम प्रकाश ने बताया कि जलभराव के कारण अस्पताल में जाना दुश्वार रहता है। यदि परिसर में इंटरलॉकिंग हो जाए तो सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें