विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी दीपक कुमार वर्मा (23) अपने साथी गोविंद (24) व साजन (22) के साथ बारात में शामिल होने के लिए बाइक से प्रयागराज के मेजा गांव गए थे। बारात से देर रात दो बजे घर वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय विंध्याचल थाना क्षेत्र के मंगला गौरी शंकर अकोढ़ी गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पास स्थित मंगला गौरी शंकर मंदिर के पास बुधवार की देर रात खड़ी ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाइक सवार मेजा के ऊरूवा गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी दीपक कुमार वर्मा (23) अपने साथी गोविंद (24) व साजन (22) के साथ बारात में शामिल होने के लिए बाइक से प्रयागराज के मेजा गांव गए थे। बारात से देर रात दो बजे घर वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय विंध्याचल थाना क्षेत्र के मंगला गौरी शंकर अकोढ़ी गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। हादसे में दीपक कुमार वर्मा की मौत हो गई। गोविंद व साजन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय में बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, दो घायल हैं।