आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 16 साल की किशोरी के साथ रेप किया। उसका मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। पीड़ित किशोरी ने इसके बारे में परिजनों को बताया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
किशोरी शाम सात बजे घर की छत पर कपड़े लेने गई थी। तभी पड़ोसी युवक छत पर आ गया। किशोरी के मुताबिक वो उसे बहाने से अपने कमरे में ले गया। इसके बाद जबरन कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने विरोध किया।
इस पर युवक ने कहा कि मोबाइल से वीडियो बना लिया है। अगर, वो शिकायत करेगी तो वीडियो इंटरनेट पर डालकर बदनाम कर देगा। इससे किशोरी घबरा गई, उसने परिजनों को बताया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।