फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टरों में उकेरा गुरु महिमा का संदेश, तुलसी के पौधे बांटे

विज्ञापन
-फोटो 86 : छात्राओं को तुलसी के पौधे वितरित करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से गुरु महिमा का संदेश दिया और स्लोगन लेखन गतिविधि में भाग लिया। इस दौरान तुलसी पौधों का वितरण किया गया तथा “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को तुलसी के पवित्र पौधे वितरित किए और उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान किया। एनएसएस छात्राओं ने गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक स्लोगन लिखे और अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें