बहादुरगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञान संकाय के छात्र कार्तिक ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। कला संकाय के छात्र ऋषभ ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और विज्ञान संकाय की छात्रा कृति ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
दसवीं कक्षा में ऋषिता ने 91 प्रतिशत अंक लेकर पहला, अभिमन्यु ने 90 प्रतिशत के साथ दूसरा और सौरभ ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।