जिले में भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तापमान में इजाफा का अनुमान लगाया है।
बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर तक तेज धूप होने लगी। तेज धूप से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तापमान में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 54-28 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 3.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।