फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Repor: डिलीवरी ब्वाॅय और बाइक टैक्सी चालक कर रहे थे लूट, कर्ज में डूबे बाउंसर ने जहर खाकर दी जान

Mon, 27 Nov 2023 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। अपराध की मुख्य खबरें पढ़ें एक क्लिक में।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गंगानगर थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सप्ताह पूर्व गंगानगर में महिला डॉक्टर से चेन लूटी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी फूड डिलीवरी और बाइक टैक्सी चलाने का काम करते हैं। सभी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


गंगानगर थाने के एसएसआई प्रीतम सिंह एवं एसआई भूपेंद्र कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में इस गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की दोपहर राजेंद्रपुरम से महिला डॉक्टर प्रतिमा शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। 

उसी दिन थाना मेडिकल क्षेत्र के मंगलपांड़े नगर में भी चेन लूट की वारदात की गई। दोनों घटनाओं में आरोपियों की फुटेज एक जैसी मिली। स्वाॅट टीम प्रभारी संजय कुमार पांडेय एवं गंगानगर एसआई भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच कराई गई। 
विज्ञापन


रविवार शाम आरोपियों को गंगानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक मिली। आरोपियों से लूटी हुई चेन भी बरामद की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

शंकर और रोशन फूड डिलीवरी बॉय
गिरफ्तार आरोपी रोशन राणा पुत्र दयाराम सिंह उर्फ दरियाब सिंह प्रीत विहार काॅलोनी, सन्नी पुत्र ब्रह्मचारी और दिनेश पुत्र राजेंद्र निवासी वैशाली काॅलोनी व शंकर पुत्र नंदकिशोर निवासी जयदेवी नगर थाना नौचंदी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शंकर और रोशन राणा एक कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय हैं। वह पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। शंकर पर छह और रोशन पर दो केस दर्ज हैं। वहीं, सन्नी गाजियाबाद में बाइक टैक्सी चलाता है। वहीं, दिनेश सब्जी विक्रेता है।

दरोगा की बेटी की शादी में चोरी के मामले में वेटरों से पूछताछ
कंकरखेड़ा में हाईवे पर स्थित मंडप में दरोगा की बेटी की शादी के समारोह में शनिवार रात चोरों ने लाखों रुपये से भरा बैग साफ कर दिया था। इस मामले में पुलिस वेटरों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस और सर्विलांस की टीमें जांच में जुटी हैं।

थाना क्षेत्र की मेफेयर सिटी कॉलोनी निवासी प्रवीण मित्तल के बेटे शिवम मित्तल की शनिवार को कॉलोनी निवासी दरोगा तेजवीर सिंह की बेटी रुपाली से शादी थी। शादी का कार्यक्रम हाईवे स्थित यूवी क्लब रिसोर्ट में चल रहा था। शादी में शामिल सभी मेहमान नाच गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान दूल्हे के पिता का बैग गायब हो गया था। इसमें 12 लाख रुपये और शगुन के लिफाफे शामिल थे। 

इसके बाद पहुंची पुलिस ने मंडप का गेट बंद करवाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए थे। शक के आधार पर पांच वेटरों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। मंडप और आसपास के क्षेत्र में भी सीसीटीवी फुटेज देखे गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

साकेत में चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े
साकेत में शीशे तोड़कर बंद मकान में चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें एक किशोर है। साकेत में सुभाष चंद शर्मा लंबे समय से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार दोपहर चोरों ने उनके बंद मकान में शीशे का दरवाजा तोड़कर वारदात की थी। चोर अंदर तीन एयर कंडीशनर, दो गीजर सहित अन्य सामान चोरी किया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइन महेश राठौर ने बताया कि कुछ कैमरों में आरोपी कैद हो गए थे। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर माल भी बरामद हो गया। दो आरोपियों की पहचान जतिन पुत्र राजपाल निवासी नंगलाबट्टू साकेत और शाहिद पुत्र अख्तर निवासी जाकिर काॅलोनी थाना लोहिया नगर के रूप में हुई, जबकि तीसरा आरोपी किशोर है। किशोर ने ही रेकी की थी। जतिन कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है, जबकि शाहिद की मवाना बस अड्डे पर कबाड़ की दुकान है। 

दो किशोरी लापता पुलिस जांच में जुटी
स्कूल के लिए निकलीं दो किशोरी रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक कॉलोनी की ये किशोरी स्कूल के लिए निकली थीं। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, स्कूल और ट्यूशन में दोनों की तलाश की, लेकिन किशोरियों की जानकारी नहीं मिल सकी। 

इसके बाद परिजनों की आेर से पुलिस को  जानकारी दी गई। पुलिस ने भी छात्राओं की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर छात्राओं की तलाश की जा रही है। छात्राओं को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

कर्ज में डूबे बाउंसर ने जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
 मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक होटल में सरधना क्षेत्र सलावा निवासी 36 वर्षीय बाउंसर अविनाश सोम ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक अविनाश काफी कर्ज में डूबा था।

पुलिस के मुताबिक अनिवाश सोम मिलाज मॉल में बाउंसर की नौकारी करता था। रविवार दोपहर को उसने गढ़ रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया। यहां पर उसने जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद एक वेटर से बोला-मैने जहर खा लिया है। मेरे परिवार को फोन पर जानकारी दे दो। 

अनिवाश की बात सुनने के बाद वेटर सहित होटल के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। होटल स्टॉफ उसे उठाकर अस्पताल ले गया। उपचार के दौरान अविनाश की मौत हो गई। पता चलने पर परिजन भी पहुंचे। मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि युवक पर काफी कर्ज था। इसके तनाव में ही उसने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें