फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनू महाजन बनीं करवा क्वीन, महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

विज्ञापन
फोटो-51: प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित करतीं पार्षद मनीषा धनखड़। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिला प्रगति संगठन की महिलाओं ने सेक्टर-15 स्थित अरमान द जंगली कैफे में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वार्ड-12 की पार्षद मनीषा धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान करवा चौथ के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मीनू महाजन को करवा क्वीन चुना गया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में रजनी, मीनू रावत और मीनू महाजन विजेता रहीं।
इसके अलावा पांच प्रतिभागियों सुनील सिंगरोहा, सीमा, नीलम खट्टर, पिंकी अग्रवाल और मीनू महाजन शामिल को उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में कमलेश बाल्यान, मोना सिंघल और रुचि भूटानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें