थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में गुरुवार की देर रात संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। ससुराली जनों ने मायके पक्ष को बिना सूचना दिए गांव में अंतिम संस्कार कर डाला।
मंगलपुर कस्बे के मड़ौली गांव निवासी शिवचंद्र बाल्मीकि का विवाह दो साल पहले झींझक के बस्ती निवासी किरन लाल की पुत्री गुड़िया( 22) से हुआ था। बताया जाता है कि गुड़िया बीमार चल रही थी। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन शव को मड़ौली गांव ले गए और पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाने के दरोगा संत कुमार ने बताया की घटना के बाबत किसी ने सूचना नहीं दी है।