फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु भाकर ने की यूनिवर्सल स्कूल के छात्रों के लिए पुरस्कार की घोषणा

विज्ञापन
04jjrp18- विद्या​र्थियों को सम्मानित करती मनु भाकर। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव गोरिया स्थित यूनिवर्सल स्कूल में दसवीं व बारहवीं की शिक्षा ग्रहण करने वाली ओलंपिक में दोहरा कांस्य पदक विजेता मनु भाकर ने अपने पैतृक गांव स्थित स्कूल में पहुंची और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए नकद इनामी राशि की घोषणा की।
विज्ञापन

प्राचार्य राहुल शर्मा ने बताया कि मनु भाकर से मिलकर छात्रों में खुशी की लहर है। मनु भाकर ने बताया कि वह इस स्कूल से पढ़ी हैं और यहां से संस्कार भी पाए हैं। अब समय आ गया है कि वह इस स्कूल और छात्रों के लिए बेहतरीन काम करें।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में दसवीं एवं बारहवीं के लिए विशेष पुरस्कार घोषणा की है। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख 11 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 71 हजार, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र को 51 हजार दिए जाएंगे। यह केवल इनाम नहीं बल्कि मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें