फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में 4 और 8 मार्च को होंगे चुनाव

Wed, 11 Jan 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया।  मणिपुर में 4 और 8 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा। इसके साथ ही पांचों राज्यों में तत्काल आचार संहिता लागू हो जाने की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नसीम जैदी ने कहा कि 11 मार्च को सभी चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


जैदी ने बताया कि पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर कुछ 16 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनके लिए आयोग ने पिछले चुनाव के मुकाबले 15 फीसदी अधिक यानी 1.85 लाख मतदान केंद्र तैयार किए हैं।

मणिपुर में पिछले साल की चुनावी हिंसा को देखते हुए वहां दो चरणों में क्रमश: 4 मार्च (38 सीटें) और 8 मार्च (22 सीटें) को वोट डाले जाएंगे। जैदी ने कहा कि मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च, 2017 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


आयोग ने गोवा और मणिपुर के लिए खर्च सीमा 20 लाख रुपये रखी है।  इसके अलावा उम्मीदवार को ‘नो डिमांड सर्टिफिकेट’ फॉर्म पर हलफनामा देना होगा कि उनके नाम पिछले दस वर्षों से  बिजली, पानी, टेलीफोन बिल और सरकारी आवास का कोई किराया बकाया नहीं है। उम्मीदवार को यह भी घोषणा करनी होगी कि वह भारत का नागरिक है और किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें