मुलायम और अखिलेश गुट में बात बनती नजर नहीं आ रही लेकिन कांग्रेस और अखिलेश के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। कयास है कि गठबंधन के मुद्दे पर इसी सप्ताह अखिलेश राहुल से मुलाकात भी कर सकते हैं।
हालांकि दोनों की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर राज बब्बर ने कहा- चुनाव का वक्त है। कयास तो बहुत तरह के लग रहे हैं। सुबह कयास लगता है कि मुलायम और अखिलेश के बीच सुलह हो रही है और शाम को पता चलता है कि कुछ नहीं हुआ। इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते।
वहीं चर्चा है कि 90 सीटों पर बात चुकी है। माना जा रहा है कि सिंबल मिले या न मिले, भले मुलायम गुट को साइकिल मिल जाए पर अखिलेश कांग्रेस से गठबंधन करेंगे। चर्चा है कि प्रियंका और अखिलेश की भी इस बारे में बात हो चुकी है।