फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुई शादी, तीन दिन बाद छत से कूद दे दी जान

Sat, 30 Apr 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद शुक्रवार को दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगाकर युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक काफी समय से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष विनोद गुंसाई का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विकास लोक कॉलोनी नथनपुर निवासी रिटायर्ड सूबेदार माल सिंह के पुत्र सज्जन सिंह (27) ने शुक्रवार शाम आठ बजे के करीब अपने दो मंजिला मकान से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।

एमबीए पास था युवक
परिजन उसे 108 की मदद से दून अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। एसओ के मुताबिक एमबीए पास युवक पिछले एक साल से बेरोजगार चल रहा था।
विज्ञापन


बीच में वह नौकरी की तलाश में मुंबई गया था, इसी बीच घरवालों ने उसका रिश्ता रुद्रप्रयाग में तय कर दिया। परिजनों के मुताबिक उसके मुंबई से वापस आने पर शादी का कार्ड छपवाया गया और धूमधाम से शादी की। पर उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। परिजनों के लाख पूछने पर भी उसने कभी अपनी समस्या के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें