फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की बिटिया अमेरिका में छाई, राष्ट्रपति ने दिया एचीवमेंट अवार्ड

Fri, 04 Nov 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जयनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ की बिटिया जयनी ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जयनी को खुद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आउटस्टैंडिंग एकेडमिक एचीवमेंट अवार्ड-2016 प्रदान किया है। 
विज्ञापन


जयनी राजधानी में स्थित स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के डायरेक्टर भरत राज सिंह की पोती है। उसकी उपलब्धि पर उन्होंने उसे बधाई दी है। डॉ. भरत राज सिंह ने बताया कि जयनी के पिता राहुल व निधि अमेरिका के टेक्सास में वर्ष 2005 से रह रहे हैं। 
राहुल बीटेक के बाद पेरिस और फिर शादी के बाद अपनी पत्नी निधि सिंह के साथ अमेरिका में बस गए हैं। रिफाइनरी के डिजाइन में राहुल इस समय अमेरिका में दो पेटेंट भी करा चुके हैं। राहुल की नौकरी की वजह से फिलहाल यह परिवार दो वर्ष के लिए दुबई में रह रहा है।
विज्ञापन


डॉ. भरत राज सिंह एयरो बाइक के अविष्कारक हैं व पर्यावरण पर लिखे उनके चैप्टर को अमेरिका ने पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है। उन्हें दो बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड- 2014 व 2015 में प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें