बहादुरगढ़। आसौदा टोडरान गांव में चोरों ने एक प्लाट के कमरे को निशाना बनाकर आठ गाटर, तीन पंखे और इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित शीशराज सिंह दलाल ने आसौदा चौकी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत में शीशराज ने बताया कि वह रोहतक स्थित आरपी स्टील कंपनी में काम करता है। आठ नवंबर की रात करीब चार बजे प्लाट पर पहुंचा तो कमरे से सामान गायब मिला। अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना आसौदा प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद