प्रो. उदय प्रताप सिंह को मिला सम्मान
लखनऊ। आलमी उर्दू दिवस के मौके पर शनिवार को हजरतगंज स्थित एक होटल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि प्रो. उदय प्रताप सिंह को हिंदी व उर्दू की तरक्की और राष्ट्रीय एकता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमार भाटी, सलाउद्दीन सिद्दीकी, प्रो. आमोद सचान मुख्य रुप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन अब्दुल नसीर नासिर ने सभी का आभार जताया।