फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में करेंगे लोकतंत्र की आवाज बुलंद करें : कुलदीप वत्स

विज्ञापन
29jjrp01- रैली को लेकर जानकारी देते बादली से विधायक कुलदीप वत्स। स्रोत : पार्टी - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने क्षेत्रवासियों से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रैली में वोट चोरी के आरोपों और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

वत्स ने कहा कि रैली में 10 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता के उत्साह से यह लक्ष्य भी पीछे छूट सकता है। उनके अनुसार, मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र और नागरिकों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धर्म और जाति की राजनीति करती है। वत्स ने कहा कि युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और परिवारों को महंगाई से राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें