सोमवार को बिहार के सारण जिले के भेल्दी बाजार की पीएनबी बैंक में हथियारों से लैस आधा दर्जन लुटेरे दोपहर में आ धकमे। बदमाशों ने बैंक मैनेजर और वहां मौजूद उपभोक्ताओं को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 4.95 हजार रूपये की लूट लिए। लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो गए।
घटना के संबंध में बैंक मैनेजर ने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण सोमवर को बैंक में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक थी। वह अपने सहयोगियों सहित ग्राहकों का कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच हथियारों से लैस आधा दर्जन नकाब पोश बदमाश बैंक के अंदर जबर्जस्ती आ धमके।
बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 4.95 हजार रूपये अपनी बैग में भरवा लिए। इसके अलावा वह कंप्यूटर को तोड़कर हार्डडिस्क भी अपने साथ निकाल ले गए। जिससे सीसीटीवी कैमरे में कोई भी सबूत न रह जाए। उनके पास हथियार होने से बैंक में मौजूद उपभोक्ता भी बिल्कुल चुप रहे।