बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की ओर से सेक्टर-9 बाईपास पार्क स्थित बीआरजी पॉइंट पर आयोजित प्रमो रन में शनिवार सुबह फिटनेस का उत्साह देखने को मिला। इसका संचालन बीआरजी के दीपक छिल्लर की अगुवाई में किया गया। सुबह साढ़े 5 बजे धावकों को रवाना किया गया। इस वर्ष कर्नल कृष्ण बधवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीआरजी जो जीता वही सिकंदर का खिताब अपने नाम किया।
यह प्रमो रन आगामी 26 अप्रैल को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले फार्मली स्नैक रन 2026 हाफ मैराथन के लिए किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इस मौके पर बीआरजी की ओर से आयोजित 21 दिवसीय जो जीता वही सिकंदर वर्चुअल रनिंग चैलेंज के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम, सेवा राम द्वितीय और देवेंद्र किशोर प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अमृता सिन्हा विजेता रहीं जबकि नीलिमा ने दूसरा और उरिरेई देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रणबीर सांगवान ने पहला, नवनीत सिंह ने दूसरा और आरके मोर ने तीसरा स्थान पाया। बच्चों की श्रेणी में हर्षित, यश लकेरा और अनुपमा ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेष बच्चों की श्रेणी में रेयांश ताक को सम्मानित किया गया, वहीं प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए एनके शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त ईश्वंती देवी, धर्मवीर, गुलाब सिंह और संतोष बंसल को भी सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से टी-शर्ट वितरित की गई। प्रमो रन में मनीष कुमार, अनुपमा, वर्षा, धर्मवीर सैनी, आशुतोष कुमार सिंह, अंकित रोहतकिया, मेजर कुलवंत सिंह, नवनीत सिंह, रविंद्र मलिक, प्रमोद कुमार, नीरज राठी, विकास राठी, आकाश शामिल रहे।