लालकुआं। बाल विकास परियोजना ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया। इसके तहत वार्ड नंबर दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान पर गोष्ठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा कार्यक्रम संयोजिका सरनजीत कौर ने पोषण अभियान के तहत दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को उचित पोषण देकर स्वस्थ एवं सुखी बनाया जा सकता है। यहां दीपा मिश्रा, तुलसी पंत, सहायिका ममता मिश्रा के अलावा हरप्रीत कौर,दया बिष्ट, अमरजीत, पूनम आदि शामिल रहे।