फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी

Tue, 25 Mar 2014 03:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खजूर और ड्राई फ्रूट भरपूर प्रोटीन और आइरन वाली डिश है। इसको घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्री
खजूर - 2 कप (400 ग्राम)
अखरोट - 1/2 कप (50 ग्राम)
काजू - 1/2 कप (50 ग्राम)
बादाम - 1/2 कप (50 ग्राम )
सूखा पका नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
पिस्ते - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
खसखस - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
जायफल - 1
छोटी इलाइची - 6-7
देशी घी - 2 टेबल स्पून

विधि -

इसकी विधि बेहद आसान है। सबसे पहले खजूर को छोटा छोटा काट लीजिये और बीज निकाल लें। पिस्ता, अखरोट, काजू और बादाम के छोट-छोटे टुकड़े कर लीजिए।

छोटी इलाइची के दाने और जायफल को कूट कर पाउडर बना लीजिये। फिर कढ़ाई गरम करें और उसमें काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालिये और धीमी आंच पर चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनें।

उसके बाद कढ़ाई में घी डालिए। अब खसखस डाले और लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भूनें। धीमी गैस पर अब नटमेग और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये। खजूर के टुकड़े, ड्राई फ्रूट के टुकड़े, कसा हुआ नारियल, चिरोंजी डालकर सारी चीजों को मिला लें।
विज्ञापन


मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट में निकालें, ताकि ये जल्दी ठंडा हो जाय। अब हाथ पर थोड़ा घी लगाएं और मिश्रण को हाथ में लेकर बेलनाकार रोल बनाएं। दूसरी प्लेट में कटा पिस्ता डालें और रोल को पिस्ते के ऊपर रखकर लपेट लें।

अब एक रोल उठाकर फॉइल में टाइट करते हुये लपेट लीजिये। फॉइल के दोंनो किनारे भी अच्छी तरह बंद कर दें। सारे रोल इसी प्रकार फॉइल में लपेट कर तैयार कर लें। अब इन्हें 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें, ये सैट हो जायेंगे।

टाइम पूरा हो जाने के बाद फ्रिज से रोल निकालिये और फॉइल को खोल कर गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रखते जाएं। सारे रोल को ऐसे ही इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये।
विज्ञापन


खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है, 3 - 4 घंटे तक इसे एसे ही प्लेट में खुला छोड़ दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क हो जायेगी, बर्फी को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें