फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबी के छात्राओं को कॅरिअर बनाने की दिखाई जाएगी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन बनाने के लिए जानकारी दी जाएगी। इसके साथ इनकी कॅरिअर काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिले में दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक शहर में तो दूसरा ऊसराहार में स्थित है। बालिका शिक्षा को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन के निर्देश पर इन छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर की अर्हता वाले कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स और इसके लिए कहां से अच्छी तैयारी की जा सकती है, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को 50 से अधिक ट्रेड के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद वह रुचि के अनुसार अपना कॅरिअर बना सकें। इतना ही नहीं, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए शॉर्टटर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से छात्राओं को बेहतर कॅरिअर तलाशने में मदद की जाएगी। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी केजीबीवी विद्यालयों में इस पहल को कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें