विधानसभा में अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को जन्मदिन की बधाई देने का दौर चला
राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को जन्मदिन की बधाई देने का दौर चला। इस दौरान विधायकों ने अपने—अपने अन्दाज में बधाई दी।
सदन की कार्रवाई शुरु हुई तो जनजाति विकास मंत्री नन्दलाल मीणा ने सबसे पहले उन्हें बधाई दी। इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बधाई देते हुए कहा कि आपके चहेरे पर लावण्य को देखते हुए लगता नहीं कि आप 83 बसंत पार कर चुके है। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई देखे तो आप 48 से कम ही लगेंगे। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी समेत अन्य विधायकों ने भी उन्हें बधाइयां दी और लम्बी उम्र की कामना की।
अध्यक्ष ने धन्यवाद करते हुए कहा कि कितना दीर्घ जीवन जीए ये कंट्रोवर्शियल है। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उन्हें शुभकामना दी।
भाभी जी कहकर राजी कर लेते हो और...
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : file photo
राजस्थान विधानसभा में कई मौके ऐसे आते है जब गहमा—गहमी के बीच माहौल हल्का फुल्का हो जाता है। ऐसा ही मौका बुधवार को आया। जब भाभी जी और मंत्री जी के बीच रोचक चर्चा हुई।
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान राजगढ़—लक्ष्मणगढ़ विधायक गोलमा देवी ने 295 के तहत कालीसिंध बांध के बहाव क्षेत्र में तालाब निर्माण में अनियमितता की जांच का मामला उठाया। उन्होंने यह पढ़ा हुआ मान लेने तथा आगे की कार्रवाई करने की मांग अपने अन्दाज में कही तो चुटकी लेते हुए पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आप तो हमारी भाभी जी है।
आपके मुद्दे पर जरूर कार्रवाई करेंगे। सुनकर भाभी जी यानि गोलमा देवी बोली भाभी—भाभी कहकर राजी कर लेते हो, काम कुछ करते नहीं हो। क्षेत्र में विकास होना चाहिए, काम भी होना चाहिए। उनके खास अन्दाज मे दिए इस वक्तव्य पर सदन ठहाके लगे।
और ये भाभी जी घर पर नहीं रहती
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को एक और भाभी चर्चा में आई। यह भाभी है उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी। बड़ी बात यह है इनसे शिकायत भी एक काबिना मंत्री को है। शिकायत ये है कि भाभी जी घर पर नहीं रहती।
स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने एक मामले में दखल देते हुए कहा कि किरण जी हमारी भाभी जरूर है लेकिन, वह घर पर नहीं रहती। वह राजसमंद रहने लग गई है और हमसे नाराज है। दरअसल बेगूं विधायक ने सुरेश धाकड़ ने अपने क्षेत्र का मामला उठाते हुए कहा था कि मंत्री किरण माहेश्वरी चित्तौड़ की बहु है। प्रचीन परम्परा रही है कि घर आने वाले को पानी बहु—बेटी ही पिलाती है। इस नाते उन्हें बिना एनओसी टेंडर की घोषणा कर देनी चाहिए।