प्रदेश के जोधपुर और उदयपुर हवाई अड्डे को स्वच्छता रखने के मामले में देश के टॉप 10 हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया गया है। केन्द्र की ओर से गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने पिछले दिनों देश के 125 हवाई अड्डों का सर्वे करने के बाद यह रैकिंग की है। इसके लिए कमेटी ने लोगों से भी इस बारे में फीडबैक लिया है। यह फीडबैक लोगों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से ही लिया गया है।
इसमें लोगों ने सोशल साइट्स हो या मोबाइल, सभी माध्यमों का उपयोग किया है। गौरतलब है कि रैकिंग की सूची में शामिल हवाई अड्डों में केवल जोधपुर ही एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा है जो पुरानी इमारत में है। जोधपुर हवाई अड्डे के निदेशक एस.के.सिंह के अनुसार जोधपुर को इस रैकिंग में छठा स्थान मिला है।
यह है टॉप 10 रैकिंग
1.कोलकाता 2. भुवनेश्नर 3. लखनऊ 4. पुणे 5. रायपुर 6. जोधपुर 7. उदयपुर 8. त्रिवेन्द्रम 9. श्रीनगर 10. देहरादून