फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में जेजेपी को मिला दर्जनों परिवारों का समर्थन, थामा पार्टी का दामन

विज्ञापन
30jjrp19- जेजेपी में लोगों को शामिल करवाते प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर। स्रोत : पार्टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। जननायक जनता पार्टी के जिला पार्टी कार्यालय में बुधवार को जेजेपी प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर की अध्यक्षता में दर्जनों परिवारों ने जननायक जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन


इस दौरान नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जेजेपी प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि चीनू गुज्जर की ओर से लगातार किए जा रहे जनसंपर्क और अथक मेहनत का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में परिवार जेजेपी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी देकर जनता की आवाज को और मजबूती दी जाएगी। पाराशर ने कहा कि जननायक देवीलाल की विचारधारा जेजेपी की राजनीतिक ताकत है।

उन्होंने कहा कि देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब, छोटे व्यापारी और कमेरे वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। जेजेपी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी आवाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद गांव, किसान और आम परिवार की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कब होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए और जमीनी समस्याओं पर ठोस काम करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर परवेश गुलिया, मुकेश कुमार, अनिल सिंघल, हरीश गाभा, हरीश जुनेजा, आशीष गाभा, प्रवीन बंसल, राम कंवर अहलावत, लीलू गुज्जर और सुमित गुज्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें