पहले हेलीपैड मंच के बाईं ओर बनाए जाने थे। शनिवार को हेलीपैड का निर्माण भी शुरू हो गया लेकिन रविवार को डीआईजी समेत कई अधिकारियों ने सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हेलीपैड का निर्माण रुकवा दिया। अब तीनों हेलीपैड मंच के पीछे करीब एक किलोमीटर दूर बनाए जाएंगे। हेलीकाप्टर से उतरकर पीएम मोदी कार द्वारा मंच तक पहुंचेंगे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, संजीव आकांक्षी, रितेश गुप्ता, अशोक सैनी, संजीव चौधरी आदि मौजूद थे।