फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में आई शिकायतों का समय से निपटारा जरूरी : डीसी

विज्ञापन
20jjrp02- लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते डीसी। स्रोत : प्रचार 
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय समाधान शिविर में 12 शिकायतें आईं। इसमें डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने आमजन की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समाधान शिविर में आई शिकायतों का समय से समाधान करें। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल मुख्यालयों पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद स्थापित करें, ताकि समाधान की गुणवत्ता और संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। सोमवार को जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, व बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एएसआर राजेश देवी ने आमजन की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें