फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
साढौरा। दुर्गा मंदिर में 24 अप्रैल को स्थापित होने वाले शिवलिंग व भगवान कार्तिकेय की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भक्तिभाव के साथ दुर्गा मंदिर से जल भरकर कलश यात्रा प्रारंभ हुई। ढोल की थाप पर कलश यात्रा बाजार से नगर खेड़ा होते हुए दुर्गा मंदिर पर संपन्न हुई। कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें