फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत डाटा 100 % अपडेट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को डाटा अपडेट करने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

निदेशालय मौलिक शिक्षा हरियाणा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रथम चरण के प्रवेश प्रगति रिपोर्ट को 100 प्रतिशत पूरा करने के लिए 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक पोर्टल खोला गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों ने दाखिलों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर पूरी तरह अपडेट नहीं की है, वे निर्धारित अवधि में इसे अनिवार्य रूप से पूरा करें।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ की ब्लॉकवार रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 429 विद्यालयों में से 379 ने अपना डाटा अपडेट कर दिया है, जबकि 50 विद्यालय अभी भी पीछे हैं। इस तरह जिले में कुल 88.34 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।
ब्लॉकवार स्थिति में नारनौल और कनीना ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। नारनौल ब्लॉक के सभी 141 विद्यालयों ने डाटा अपडेट कर दिया है। इसी प्रकार कनीना के सभी 63 विद्यालयों की रिपोर्ट पूरी हो चुकी है।
वहीं महेंद्रगढ़ ब्लॉक के 127 विद्यालयों में से 102 ने डाटा अपडेट किया है और 25 विद्यालय अभी बाकी हैं। अटेली ब्लॉक के 52 में से 42 विद्यालयों ने रिपोर्ट पूरी की है, जबकि 10 विद्यालयों का डाटा अपडेट होना शेष है। नांगल चौधरी ब्लॉक की स्थिति सबसे कमजोर है। यहां 46 में से केवल 31 विद्यालयों ने रिपोर्ट अपडेट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें