फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डुमक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र करें पूरी

Sat, 28 Nov 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सड़क को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पीएमजीएसवाई और वन विभाग को निर्देश दिए कि डुमक गांव की सड़क निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। जिससे जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य करते हुए ग्रामीणों को यातायात सुविधा से जोड़ा जा सके।
शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने सड़क के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में चयनित भूमि पर भूस्खलन होने के चलते समरेखण बदला गया। नए समरेखण के तहत वन पंचायत और संरक्षित वन क्षेत्र की भूमि के हस्तांतरा का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय बनाकर प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। एडीएम को पूरे प्रकरण की नियमित निगरानी करने और राजस्व, वन विभाग व पीएमजीएसवाई के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम नारायण सिंह नबियाल, डीएफओ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रजत सुमन, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट, सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह नेगी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें