फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से घर का बजट बिगड़ा, घी-तेल के साथ मसालों के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रसोई के बजट पर महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। देशी घी के दाम बढ़ने के साथ रिफाइंड और सरसों तेल भी महंगा हो गया है। वहीं, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी समेत कई मसालों की कीमतों में भी उछाल आया है। इससे घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री पर खर्च बढ़ गया है। दुकानदारों के अनुसार कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाने के साथ कुछ पैकेटों में मात्रा कम किए जाने से भी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग रहा है।

रेलवे रोड के दुकानदार शंकर बंसल, नई बस्ती में किरयाणा स्टोर के संचालक मनोज कुमार, झज्जर मोड़ के दुकानदार सुभाष अरोड़ा ने बताया कि पिछले कुछ समय में देशी घी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह सरसों तेल और रिफाइंड तेल के भाव भी पहले की तुलना में बढ़े हैं। खाने के तेल की बढ़ती कीमत का सीधा असर हर परिवार के मासिक बजट पर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अब खरीदारी करते समय कीमत और पैकेट की मात्रा दोनों पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


मसालों ने भी बढ़ाया खर्च

रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसालों के दाम बढ़ने से भी गृहणियों का खर्च बढ़ा है। जीरा, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाले के भाव में तेजी से ग्राहकों को अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार मसालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण अलग-अलग ब्रांड के पैकेटों के दाम में भी अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


पैकेट छोटा, कीमत में राहत नहीं

दुकानदारों का कहना है कि कुछ कंपनियां कीमतों में सीधे बड़ी बढ़ोतरी करने के बजाय पैकेजिंग में मात्रा कम कर रही हैं। ऐसे में उपभोक्ता को पहले जितनी रकम खर्च करने के बावजूद कम सामान मिल रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं में यह बदलाव परिवारों के मासिक बजट को प्रभावित कर रहा है।
यह है तेल-मसालों के दाम


सामान पहले अबरू
घी 650 रुपये 700 रुपये
सरसों का तेल 185 रुपये 190 रुपये
रिफाइंड 145 रुपये 150 रुपये
हल्दी (साुबत) 210 रुपये 220 रुपये
हल्दी (पिसी) 300 रुपये 320 रुपये
धनिया 195 रुपये 200-210 रुपये
मिर्च 280 रुपये 300-320 रुपये
-फोटो 57: रेलवे रोड पर स्थित किरयाणा स्टोर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें