- मैच : धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा।
- शिविर : नगरोटा सूरियां के सुकनाड़ा स्थित गुरुद्वारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक किया जाएगा।
- समारोह : गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां में सुबह 10 बजे से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
- कथा : अधवाणी के पंजयाड़ा में रामकथा के छठे दिन आचार्य लखनपाल शर्मा पूर्वाह्न 11 बजे से कथा सुनाएंगे।
- कथा : उपमंडल जवाली के टियूकरी गांव में राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर बाद तीन बजे कथा वाचक रघुनंदन सारस्वत कथा सुनाएंगे।
काम की बात...
ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. नेहा अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगी। पूरा दिन वे मरीजों की जांच करेंगी।
बिजली बंद : राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सब डिवीजन नंबर-2 धर्मशाला के अंतर्गत 33 केवी गज काला पुल विद्युत लाइन पर चल रहे कार्य के कारण आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली बंद रहेगी।