फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
24jjrp15- बेरी में निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी। धर्मनगरी बेरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दस दिनों तक चले धार्मिक आयोजन का वीरवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। हलवाइयों वाली गली में पिछले कई वर्षों से गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।
विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। कई श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए भगवान गणेश को विदाई देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा हलवाइयों वाली गली से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, मेन बाजार, शिव चौक और बस स्टैंड होते हुए दुजाना मार्ग नहर के पास पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संजय कंसल, धमेंद्र, संदीप कंसल, प्रिंस, शिवकुमार, गौरव, निखिल, संदीप सचदेवा और विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें