फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के पार्क में शुरू कर दिया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के पार्क में शुरू कर दिया अवैध निर्माण
विज्ञापन

खुर्जा। भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह ने आवास के सामने पार्क में ही कार्यालय बना दिया। इसके लिए नगर पालिका और विकास प्राधिकरण किसी से भी अनुमति नहीं ली गई। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
मुरारी नगर क्षेत्र के पास बिजली घर नंबर- चार के पास कॉलोनी में ओर से बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाया गया। जहां पर चारों ओर चहारदीवारी के साथ अंदर की ओर से पथमार्ग भी बनाया गया है, लेकिन इस पार्क में धीरे-धीरे स्थानीय लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। पार्क में लकड़ी का कार्यालय बना दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा से चुनाव लड़ी मीनाक्षी सिंह की ओर से इसमें ये कमरा बनवाया है। इससे पार्क के आधे से ज्यादा हिस्से में ये कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मीनाक्षी सिंह का कहना है कि इस पर कोई कब्जा नहीं किया गया है। कॉलोनी के लोगों की सहमती से यहां पर बैठने की जगह बनाई गई है। गर्मी के मौसम में यहां पर सभी लोग बैठ सकते हैं। कोई निजी संपत्ति नहीं है। इसके लिए केडीए से अनुमति ली गई है।
पार्क केडीए की जगह पर है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। यदि केडीए का पार्क है तो पहले नोटिस भेजा जाएगा। इसके अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- सिराज अहमद, अधीक्षण अभियंता, केडीए
पार्क पालिका के अंतर्गत नहीं आता है, लेकिन दोपहर को अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर काम रुकवाया गया है।
- जेके आनंद, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें